अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेताओं ने कल शनिवार को एक बार फिर दोनों कोरियों के मध्य एक असैनिक क्षेत्र में मुलाकात की।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया की सीमा पार करके उत्तर कोरिया में दाखिल हुए और वहां उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन से मुलाकात की।
ज्ञात रहे कि उत्तर कोरिया की भूमि में कदम रखने वाले डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।
डोनल्ड ट्रंप G-20 की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए जापान गये थे जहां उनका मन उत्तर कोरिया के नेता से मुलाकात का बन गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के नेता के साथ ऐसी स्थिति में मिले हैं जब वाशिंग्टन ने उत्तर कोरिया के खिलाफ लागू प्रतिबंधों को दोबारा एक वर्ष के लिए बढ़ाया दिया।
दोनों देशों के नेता इससे पहले दो बार मिल चुके हैं परंतु विशिष्टता पर आधारित अमेरिकी मांग के कारण इन भेंटों का कोई परिणाम नहीं निकला।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका को एक वर्ष का समय दिया है कि वह उत्तर कोरिया के संबंध में अपने अतार्किक और एकपक्षीय दृष्टिकोणों के संबंध में पुनर्विचार करे।